March 24, 2012

क्या आप जानते है की दुनिया का सबसे अमीर देश कौन है ?




अगर आप अमेरिका या किसी यूरोपीय देश के बारे में सोच रहें तो आप बिल्कुल गलत हैं। फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे रईस देश कतर बन गया है। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक यह खाड़ी देश अपने प्राकृतिक संसाधनों की वजह से इस मुकाम पर पहुंचा है।

फोर्ब्स के मुताबिक साल 2010 में यहा प्रति व्यक्ति आय 88,000 डॉलर थी। जबकि दूसरे नंबर पर लग्जमबर्ग 81,000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ कब्जा जमाए है। 56,700 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ सिंगापुर तीसरे और नार्वे, ब्रूनेई क्रमश चौथे और पांचवे स्थान पर काबिज है। एक और खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात 47,500 डॉलर प्रति व्यक्ति आय के साथ छठें स्थान पर है जबकि कुवैंत 15वें स्थान पर है।



आपको बता दें कि कतर में 2022 में विश्व कप फुटबॉल का आयोजन होना है जिसके लिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

 

© 2011 DO YOU KNOW - Designed by harun | ToS | Privacy Policy | Sitemap

About Us | Contact Us | Write For Us