May 8, 2012

और भी मज़ा आएगा ,सेक्स से पहले ये कीजिए...

अगर आप अपनी सेक्स 


   लाइफ को उत्तेजक बनाना चाहते हैं 


        तो भरपूर नींद लीजिए। नींद नहीं लेने की 


वजह से ज्‍यादातर स्‍त्री पुरुष का 


                सेक्‍स जीवन थकाऊ 


व उबाऊ प्रक्रिया के रूप में तब्‍दील हो जाता है। हाल 


ही में हुए एक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि हर 10 में से सात जोड़े 


                                           सेक्स को एक थकाऊ क्रिया समझते 


                                                                  हैं और इसे जैसे-तैसे निबटाने की हड़बड़ी में रहते हैं।

सेक्स बन जाता है बोरिंग


                           अच्‍छी नींद न लेना, ऑफिस के कार्य का दबाव और बच्‍चे होने पर 


                    महिलाओं का उनके आगे-पीछे भागते रहना सेक्स को नीरस बना देता 


                                                                                     है। स्‍त्री पुरुष इस                                         कारण खुद को सेक्स के लिए ऊर्जावान नहीं पाते                                                                  और 


                                           इसे किसी तरह निबटाने में यकीन रखते हैं।                                                          शोध में शामिल स्‍त्री पुरुषों 


                                        ने कहा कि सही नींद न लेना सेक्स में उनकी अरूचि का सबसे बड़ा 


कारण है।                                             जो लोग ठीक से नींद नहीं लेते हैं वो सेक्स के लिए खुद को 


थका हुआ महसूस करते हैं।




इस शोध में पता चला कि हर दो में से एक व्यक्ति ने अपने साथी की 


सेक्स इच्छाओं को पूरा करने में रूचि नहीं दिखाई। हर सप्‍ताह हर पांच 


में से एक व्यक्ति अपने साथी के साथ सेक्स करने तक से मना कर देता 


है।




इस शोध में शामिल हुए तीन हजार में से एक तिहाई लोगों ने यह 


स्वीकार किया कि उनके पास सिर्फ वीकेंड पर ही संभोग करने के लिए 


समय और ऊर्जा होती हैं। क्योंकि सप्ताहांत में उन्हें जल्दी नहीं उठना 


होता है।




थकान के कारण खत्म हो जाती है ऊर्जा




इस शोध में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि 


वो सेक्स करने के लिए शरीर में भरपूर ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं। 


दिन भर की थकान ऊर्जा को चूस लेता है, फिर सेक्स की इच्‍छा ही नहीं 


रह जाती है। इन लोगों का यह भी मानना था कि थकान इन्हें धीरे-धीरे 


भुलक्कड़ बना रही है। 39 प्रतिशत लोगों ने यह स्वीकार किया कि 


थकान की वजह से वो कई चीजें भूल जाते हैं। यही नहीं 38 प्रतिशत 


लोगों ने रात को दोस्तों के साथ बाहर जाने से इसलिए मना कर दिया 


क्योंकि वो थकान महसूस कर रहे थे।



सेक्‍स के अभाव में रिश्‍तों में आई खटास




थकान के सेक्स संबंधों पर प्रभाव को जानने के लिए किए गए इस शोध 


में यह भी पता चला कि हर दो में से एक दंपति ने यह स्वीकार किया 


कि सेक्स की कमी की वजह से उनके रिश्ते में खटास आई है और 


उनमें कहासुनी भी हुई है। 17 प्रतिशत ने तो यह भी स्वीकार किया कि 


वो सेक्स की कमी की वजह से अपना रिश्ता तक खत्म कर चुके हैं। 


प्रत्येक 10 में से 6 लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि वो अपने सेक्स 


जीवन को और रोमांचक बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

 

© 2011 DO YOU KNOW - Designed by harun | ToS | Privacy Policy | Sitemap

About Us | Contact Us | Write For Us