यू-ट्यूब बेशक विडियो दुनिया का बेताज बादशाह है | पर आज कई और भी साईट है, जहाँ पर आप यू-ट्यूब से भी बेहतर विडियो तथा फीचर्स मौजूद है | जब सुविधाएँ मौजूद है तो क्यों न उन्हें आजमाया जाये | आईये यहाँ उन्ही साईट के बारे में चर्चा करते है |
१. Hulu
हूलू (HULU) वाकई बहुत ही जबरदस्त साईट है, जहाँ बेहतर क्वालिटी में टीवी प्रोग्राम तथा कई और विडियो मौजूद है | इस साईट की मुख्य विशेषता यहाँ उपलब्ध विडियो की क्वालिटी है |
२. Blip.tv
ये साईट यू-ट्यूब की स्थापना वर्ष (२००५) में ही शुरू हुई थी | आज यहाँ सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि स्वन्त्रत रूप से फिल्ममेकर्स द्वारा तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) भी मौजूद है | ऐसे स्वन्त्रत रूप तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) की संख्या यहाँ लगभग48,000 तक पहुँच गयी है | तथा इसके दर्शकों की संख्या लगभग 22,000,000 हो गयी है |
३. 5 Min
ये साईट काफी यूजफुल हो सकती है, खासकर जब आपको कोई कांसेप्ट या बात समझ नहीं आ रही हो | यहाँ ऐसे कई टोपिक पर मात्र ५ मिनट्स के विडियो भरे पड़े है | जो कि आपको समझाने में बहुत मदद करेंगे |
४. Stickam
इस साईट पर आपको बेहतर से बेहतर लाइव चल रहे विडियो या सीरियल्स की स्ट्रीमिंग मिलेगी | यहाँ आप भी अपना शो चला सकते है | तथा पिछले स्ट्रीमिंग विडियो को भी देखने की सुविधा यहाँ आपको मिलेगी |
५. Vimeo
जबर्दस्त साईट , यू-ट्यूब का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है | यहाँ के विडियो की क्वालिटी बहुत ही बढ़िया है | साथ ही यहाँ विडियो सर्च करना बहुत ही आसान है | इसके लगभग ३ मिलियन मेम्बर बन चुके है , तथा लगभग १७००० विडियो प्रतिदिन अपलोड होते है |
६. Blinkx
अब आप कंफ्यूज हो रहे होंगे कि किस साईट पर जाकर विडियो ढूढ़े जाये | चलो आप इस साईट पर जाकर लगभग सारे विडियो सर्च कर सकते है | ये बहुत ही जबर्दस्त विडियो सर्च इंजन है | अगर यहाँ मौजूद विडियो के कुल साइज़ की बात जाये तो लगभग ये ३५ मिलियन घंटे तक पहुँच जायेगी | वैसे इस काम के लिए आप गूगल विडियो सर्च को भी चुन सकते है | साथ एक और साईट World Wide Internet TV (WiiTV) जहाँ लगभग सारे विडियो उपलब्ध है |
कुछ और साईट :
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteसारे बकबास हैँ मोबाईल मेँ इन सबका विडीयो नहीँ चलता YOU TUBE जैसा कोई कभी हो पर INDIA के लिये YOU TUBE जैसा कोई नहीँ हैँ।
ReplyDelete