March 25, 2012

किसी वैबपेज या ब्लॉग पोस्ट का फॉण्ट साइज बढ़ाने के लिए आसान ट्रिक

अक्सर कई साइटों या ब्लॉगों पर फॉण्ट का आकार काफी छोटा होता है, जिससे वैबपेज या ब्लॉग पोस्ट पढ़ने में काफी असुविधा होती है, ऊपर से जिन की नजर कमजोर हो उन्हें तो दुगुनी समस्या। यह समस्या आमतौर पर हिन्दी साइटों/चिट्ठों के साथ ज्यादा होती है। अक्सर पाठक ऐसी पोस्टों पर फॉण्ट साइज बढ़ाने का अनुरोध करते देखे जाते हैं।
अब ये तो ब्लॉगर/वैबसाइट स्वामी की इच्छा कि वो फॉण्ट साइज बढ़ाए या नहीं लेकिन हम एक आसान ट्रिक से वैब पन्ने का फॉण्ट साइज बढ़ाकर उसे पढ़ने योग्य बना सकते हैं।

इसके लिए अपने कुञ्जीपटल (Keyboard) की कण्ट्रोल (CTRL) कुञ्जी (Key) दबाए रखें तथा माउस के स्क्रॉल बटन (बीच वाला व्हील बटन) को अपने से विपरीत दिशा में (मॉनीटर की ओर) घुमाएँ।

है न आसान तरीका, मैं अक्सर इसका इस्तेमाल करता हूँ और इसे काफी उपयोगी पाता हूँ। आप भी आजमा कर देखें।
 

1 comment:

  1. वैसे CTRL व + कीज को एक साथ दबाने से पेज ज़ूम होता है |

    टिप्स हिंदी में

    ReplyDelete

 

© 2011 DO YOU KNOW - Designed by harun | ToS | Privacy Policy | Sitemap

About Us | Contact Us | Write For Us