March 21, 2012

अधिकारियों से ज्यादा कमाते हैं भिखारी

तेहरान. ईरान की राजधानी तेहरान में भिखारियों की कमाई सरकारी अधिकारियों की अपेक्षा कहीं ज्यादा है।यहां के भिखारी अधिकारियों की अपेक्षा पांच गुना कमाई कर लेते हैं। इस बात का खुलासा खुद वहां के सरकारी अधिकारियों ने किया है।


एक समाचार एजेंसी के मुताबिक तेहरान में भिखारी महीने के अंत तक लगभग 1500 अमेरिकन डॉलर की कमाई कर लेता है। तेहरान म्यूनिसपालिटी में सोशल सर्विस में कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि तेहरान में भिखारी दिन में करीब 50 डॉलर से ज्यादा की कमाई कर लेता है। तेहरान की गलियों में लोगों के पास से भीख मांगने वाले लगभग भिखारी गांव या ईरान के मुख्य शहर या फिर विदेशों से आते हैं।
अधिकारी के अनुसार तेहरान की पॉश गलियों में भीख मांगते भिखारियों को पकड़कर आश्रालयों में भेजा जाता है लेकिन फिर भी इनकी कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उसने बताया कि यहां पर सरकारी अधिकारियों को सबसे कम वेतन हर महीने लगभग 300 अमेरिकी डॉलर मिलता है। इस वजह से यहां पर भिखारियों की स्थिति अधिकारियों की अपेक्षा काफी अच्छी है।

No comments:

Post a Comment

 

© 2011 DO YOU KNOW - Designed by harun | ToS | Privacy Policy | Sitemap

About Us | Contact Us | Write For Us